देश की खबरें | ईपीसीए ने वायु गुणवत्ता में और गिरावट की आशंका जतायी, विद्युत संयंत्रों पर हरियाणा-यूपी को लिखा पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता के और खराब होने का अनुमान जताते हुए सोमवार को उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार से ऐसे थर्मल पावर संयंत्रों को बंद करने के लिये तैयार रहने को कहा है जो 2015 में तैयार मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता के और खराब होने का अनुमान जताते हुए सोमवार को उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार से ऐसे थर्मल पावर संयंत्रों को बंद करने के लिये तैयार रहने को कहा है जो 2015 में तैयार मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं।

प्राधिकरण के प्रमुख भूरे लाल ने दो अलग-अलग पत्रों में दोनों राज्यों की सरकारों से थर्मल पावर संयंत्रों को बंद करने की तैयारियों की समीक्षा करने और इसकी जानकारी ईपीसीए को देने के लिये कहा।

यह भी पढ़े | पराली को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- सारी सरकारें और पार्टियां मिलकर करे काम तो 4 साल के भीतर प्रदूषण पर पाया जा सकता है काबू.

इसके अलावा ने प्राधिकरण ने दोनों राज्यों को कड़ाके की सर्दियों के दौरान आवश्यक बंद का पालन सुनिश्चित करने के लिये उठाए जाने वाले कदमों की भी जानकारी देने को कहा है।

लाल ने कहा, ''आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता और खराब हो सकती है, लिहाजा इस पत्र के जरिये मैं यह बताना चाहता हूं कि हमें 2015 में स्थापित मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले थर्मल ऊर्जा संयंत्रों को बंद करने का निर्देश देने पड़ सकते हैं।''

यह भी पढ़े | दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार 21 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान का करेगी शुरुआत- पर्यावरण मंत्री गोपाल राय.

उन्होंने कहा, ''मैं यह पत्र लिखकर आपसे इससे संबंधित तैयारियों की समीक्षा करके ईपीसीए को इसकी जानकारी देने का अनुरोध करता हूं। आपसे अनुरोध है कि आप कड़ाके की ठंड के मौसम में आवश्यक बंद का पालन सुनिश्चित करने के लिये उठाए जाने वाले कदमों की भी जानकारी दें।''

दोनों राज्यों के प्रमुख सचिवों को लिखे पत्र में लाल ने हरियाणा के पांच और उत्तर प्रदेश के तीन विद्युत संयंत्रों को 2015 में स्थापित मानकों के पालन को लेकर सूचीबद्ध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\