देश की खबरें | उद्यमिता पाठ्यक्रम स्कूलों में महज योजना नहीं बल्कि आवश्यक विषय : सिसोदिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उद्यमिता मानसिकता पाठ्यक्रम (ईएमसी) स्कूलों के लिए महज योजना या पहल नहीं है बल्कि दिल्ली के सभी स्कूलों के लिए आवश्यक विषय है और इसका लंबे समय में असर दिखेगा। यह बात मंगलवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कही।

नयी दिल्ली, 29 जून उद्यमिता मानसिकता पाठ्यक्रम (ईएमसी) स्कूलों के लिए महज योजना या पहल नहीं है बल्कि दिल्ली के सभी स्कूलों के लिए आवश्यक विषय है और इसका लंबे समय में असर दिखेगा। यह बात मंगलवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कही।

ईएमसी के लिए समीक्षा बैठक में उन्होंने ये टिप्पणियां कीं। बैठक में उन्होंने जिला एवं क्षेत्रीय ईएमसी समन्वयकों के साथ बातचीत की। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं ईएमसी समन्वयकों के लिए इसके वेब एप्लीकेशन को भी शुरू किया ताकि वे शिक्षण-सीखने की सामग्री का आकलन कर सकें।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘ईएमसी का उद्देश्य अपने छात्रों के लिए उद्यमिता की मानसिकता का विकास करना है। हमारे स्कूल समुदाय, खासकर हमारे शिक्षकों और स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को ईएमसी को विषय के रूप में स्वीकार करने की जरूरत है। यह महज पहल या योजना नहीं है बल्कि अनिवार्य विषय है जो हमारे छात्रों को किसी भी चुनौती का सामना करने में मानसिक एवं कौशल से लैस करेगा।’’

पाठ्यक्रम के महत्वपूर्ण हिस्सों के बारे में सिसोदिया ने कहा कि ईएमसी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हर छात्र के जीवन में प्रयोग एवं सीखने की रोजाना बातें शामिल होंगी ताकि छात्र अपने ज्ञान का इस्तेमाल कर सकें और उन्हें अपने जीवन में उतार सकें।

सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा मंत्री भी हैं जिन्होंने ‘सीड मनी’ परियोजना की समीक्षा की है जिसमें छात्रों को अपना उद्यम शुरू करने के लिए एक हजार रुपये दिए जाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस परियोजना की समीक्षा की है और छात्रों के विचार के आधार पर तैयार प्रोटोटाइप को देखने के बाद हर बच्चे को 2000 रुपये देने की योजना बना रहे हैं। अगर बच्चे 25 छात्रों का समूह बनाकर उद्यम शुरू करना चाहते हैं तो हम 50 हजार रुपये भी देने के लिए तैयार हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर