देश की खबरें | एटा में घर में घुसकर दलित की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एटा जिले के थाना कोतवाली जलेसर क्षेत्र के ग्राम महानवमी में शनिवार की रात 50 वर्षीय दलित की उसके ही घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

एटा (उत्तर प्रदेश), 14 मार्च एटा जिले के थाना कोतवाली जलेसर क्षेत्र के ग्राम महानवमी में शनिवार की रात 50 वर्षीय दलित की उसके ही घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड को घटना स्थल पर बुला कर जाँच की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ओ. पी. सिंह ने रविवार को बताया कि दलित रामवीर गांव में अकेला रहता था। उसके परिवार के लोग फरीदाबाद में रहकर नौकरी करते हैं और उसकी पत्नी भी पिछले पांच वर्ष से एटा नहीं आई है। बीती रात्रि रामवीर की किन्ही अज्ञात हत्यारों ने उसके ही घर में चारपाई पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना उसके परिजनों को फोन पर दे दी गयी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात एक व्यक्ति की उसके ही घर में हत्या कर दी गयी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम बनाकर घटना के शीघ्र खुलासे के आदेश दिए गए हैं।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएसपी के अनुसार मृतक के परिजनों के आने के बाद उनके द्वारा तहरीर दिये जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें