देश की खबरें | अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का फरवरी के पहले हफ्ते से टीकाकरण सुनिश्चित करें :केंद्र ने राज्यों से कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का कोविड-19 टीकाकरण फरवरी के प्रथम सप्ताह से शुरू करने को कहा है।
नयी दिल्ली, 29 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का कोविड-19 टीकाकरण फरवरी के प्रथम सप्ताह से शुरू करने को कहा है।
मंत्रालय ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा है कि 16 जनवरी से शुरू हुआ स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण भी साथ-साथ किया जाएगा।
पत्र में मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने कहा कि अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के डेटा बेस को संबद्ध मंत्रालयों के सहयोग से राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा अद्यतन किया जा रहा है।
अब तक, को-विन पोर्टल पर 61 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मी का डेटाबेस अपलोड किया गया है।
अगनानी ने कहा, ‘‘इस सिलसिले में, राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ परामर्श के बाद यह सलाह दी गई है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश फरवरी के प्रथम सप्ताह से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण साथ-साथ करेंगे।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 29,28,053 लाभार्थियों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)