एजेंसी न्यूज

प्रत्येक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के साथ-साथ सिलेंडर की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें :हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिया कि प्रत्येक अस्पताल में चिकित्सकीय ऑक्सीजन निर्माण के निएप्लांट लगाने के साथ-साथ वहां ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए ताकि मरीज को किसी भी स्थिति में ऑक्सीजन की कमी ना हो.

प्रत्येक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के साथ-साथ सिलेंडर की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें :हेमंत  सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Photo Credits: Facebook)

रांची, 1 अक्टूबर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिया कि प्रत्येक अस्पताल में चिकित्सकीय ऑक्सीजन निर्माण के निएप्लांट लगाने के साथ-साथ वहां ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए ताकि मरीज को किसी भी स्थिति में ऑक्सीजन की कमी ना हो. सोरेन ने आज मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ले रहे थे.

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भुवनेश कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि 15 अक्टूबर तक राज्य में 18 ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो जाएंगे. इनमें से 7 प्लांट 30 सितंबर तक और बाकी 11 प्लांट 15 अक्टूबर तक काम करने लगेंगे. यह भी पढ़ें : Congress Crisis: कांग्रेस में मचे कोहराम पर बोले कपिल सिब्बल- यह पहली बार नहीं, जब बंटने की कगार पर है पार्टी

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में स्थापित आरटीपीसीआर प्रयोगशालाओं में अभी प्रतिदिन लगभग 32 हज़ार नमूनों की जांच क्षमता है, जिसे बढ़ाने के लिए विभाग द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2021 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).