एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बिहार में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें: मंडाविया से लोकसभा सांसद की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के लोकसभा सदस्य राम कृपाल यादव ने शुक्रवार को राज्य में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया से हस्तक्षेप करने की मांग की। उनका कहना था कि कमी की वजह से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जरुरी जानकारी | बिहार में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें: मंडाविया से लोकसभा सांसद की मांग

नयी दिल्ली, चार फरवरी पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के लोकसभा सदस्य राम कृपाल यादव ने शुक्रवार को राज्य में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया से हस्तक्षेप करने की मांग की। उनका कहना था कि कमी की वजह से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उर्वरक मंत्री को लिखे पत्र में यादव ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र पाटलिपुत्र में किसानों को यूरिया की अपर्याप्त उपलब्धता की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, 'मैं मंत्री से राज्य को उनकी मांगों के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में यूरिया की आपूर्ति करने का अनुरोध करता हूं।'

यादव ने कहा कि केवल पाटलिपुत्र में ही नहीं, बल्कि राज्य में हर जगह ऐसी कमी है।

वर्ष 2021-22 की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान घरेलू उर्वरक उत्पादन 2.85 करोड़ टन तक पहुंच गया। कुल उर्वरक उत्पादन में से यूरिया उत्पादन 1.87 करोड़ टन, डाई अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) 30 लाख टन और जटिल उर्वरकों का उत्पादन 68 लाख टन था।

सरकार निर्माताओं/आयातकों के माध्यम से किसानों को रियायती कीमतों पर उर्वरक, यूरिया और विभिन्न ग्रेड के पीएण्डके (फॉस्फोरस और पोटाशियम) उर्वरक उपलब्ध करा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2022 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).