एजेंसी न्यूज

चुनाव जीतने के लिए जरूरी 270 सीटों पर पर्याप्त राज्यों में जीत कर रहे हैं दर्ज: जो बाइडेन

डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा कि वह चुनाव जीतने के लिए 270 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ के जादूई आंकडें को पाने के लिए पर्याप्त राज्यों में जीत हासिल कर रहे हैं. कई प्रमुख मीडिया संगठनों के विस्कॉन्सिन और मिशिगन राज्यों में बाइडेन को विजयी बताने के बाद पूर्व उप राष्ट्रपति ने एक बयान में इसे अमेरिकी जनता, लोकतंत्र और अमेरिका की जीत करार दिया.

चुनाव जीतने के लिए जरूरी 270 सीटों पर पर्याप्त राज्यों में जीत कर रहे हैं दर्ज: जो बाइडेन
डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन (Photo Credit: ANI)

वाशिंगटन, 5 नवंबर: डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) ने बुधवार को कहा कि वह चुनाव जीतने के लिए 270 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ के जादूई आंकडें को पाने के लिए पर्याप्त राज्यों में जीत हासिल कर रहे हैं. कई प्रमुख मीडिया संगठनों के विस्कॉन्सिन और मिशिगन राज्यों में बाइडेन को विजयी बताने के बाद पूर्व उप राष्ट्रपति ने एक बयान में इसे अमेरिकी जनता, लोकतंत्र और अमेरिका की जीत करार दिया.

'द न्यूयार्क टाइम्स' के अनुसार बाइडेन को 253 'इलेक्टोरल कॉलेज सीट' हासिल हुई हैं वहीं रिपब्लिकन पार्टी से उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को 214 सीट मिली है. 'पोलिटिको' के अनुमान के मुताबिक बाइडेन को 264 वहीं ट्रंप को 214 'इलेक्टोरल कॉलेज सीट' मिली हैं. ट्रंप के प्रचार अभियान ने मिशिगन और विस्कॉन्सिन में मतगणना को अदालत में चुनौती दी है.

यह भी पढ़ें: US Election Results 2020: डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच चल रही कांटे की टक्कर, यहां पढ़िए नतीजों की बड़ी बातें

बाइडेन ने अपने गृह राज्य डेलावेयर में अपने भाषण में कहा, "लेकिन ये केवल मेरी जीत नहीं होगी या हमारे अकेले की जीत नहीं होगी. ये अमेरिकी जनता, हमारे लोकतंत्र और अमेरिका की जीत होगी. जब हम जीतेंगे तो कोई ‘ब्ल्यू’ राज्य या ‘रेड’ राज्य नहीं होगा, केवल संयुक्त राज्य अमेरिका होगा. ईश्वर आप सबका भला करे और हमारे सैनिकों की रक्षा करे."

उन्होंने कहा यह स्पष्ट है कि हम राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए जरूरी "270 सीट पाने के लिए पर्याप्त राज्यों में जीत दर्ज कर रहे हैं."उनके संबोधन के दौरान पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस भी उनके साथ मौजूद थीं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2020 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).