देश की खबरें | उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सहयोग करें प्रबुद्धजन : आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना और जिले के बुद्धिजीवियों से राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहयोग की अपील की ।

बलरामपुर (उप्र), 31 अगस्त रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना और जिले के बुद्धिजीवियों से राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहयोग की अपील की ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रबुद्धजन सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर जो भी योजनाएं चलायी जा रही हैं, उनसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए ।

उन्होंने डाक्टरों, प्रोफेसरों एवं अन्य प्रबुद्धजनों से अपनी योग्यता का लाभ आमजन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे जिस भी क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं, उसका लाभ आमजन तक अवश्य पहुंचाएं तथा साथ ही सरकार की योजनाओं के विषय में लोगों को जागरूक करें।

उन्होंने डाक्टरों से संवाद करते हुए कहा कि वे निजी प्रैक्टिस करते हुए भी जन कल्याण का कार्य करते रहें, जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने कहा कि जिस किसी को भी इलाज में सरकारी योजना का लाभ दिलाने की आवश्यकता हो, वे उसके लिए प्रयास करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की ओर से जन आरोग्य, आयुष्मान समेत तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं, इनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में आप अहम कड़ी साबित हो सकते हैं।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी मुख्यमंत्री ने अपील की कि वे न सिर्फ सरकार की योजनाओं का प्रचार करें, बल्कि अन्य लोगों को भी जोड़ें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड