देश की खबरें | मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त पाटील की आत्मकथा का अंग्रेजी अनुवाद 28 मार्च से बाजार में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटील की आत्मकथा ‘मन में है विश्वास’ का अंग्रेजी अनुवाद 28 मार्च से बाजार में उपलब्ध होगा।

नयी दिल्ली, छह मार्च मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटील की आत्मकथा ‘मन में है विश्वास’ का अंग्रेजी अनुवाद 28 मार्च से बाजार में उपलब्ध होगा।

मराठी में लिखी इस किताब के अंग्रेजी अनुवाद का नाम होगा ‘हेड हेल्ड हाई’। इसे पेंगुईन रैंडम हाउस इंडिया ने प्रकाशित किया है और इसकी प्रस्तावना मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त जुलियो रिबेरियो ने लिखा है।

किताब में सामान्य पृष्ठभूमि वाले परिवार में पाटील के जन्म, स्कूल व कॉलेज में उनकी शिक्षा, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा के लिए अकेले घंटों तक पढ़ाई और अंत में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी के रूप में उनका चयन आदि शामिल है। किताब में 26 /11 मुबंई आतंकवादी हमले के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अभियान में उनकी भूमिका का भी जिक्र है।

पाटील ने अपनी किताब के परिचय में लिखा है, ‘‘मैंने यह किताब उन युवाओं के लिए लिखी है जो समाज के सबसे निचले तबके के मजदूर परिवार में जन्मे हैं और अपने घर के अकेले कोने में बैठे सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘मैंने कलम उठायी और 1973 से 1997 तक, जो कुछ भी याद था, सब कुछ लिख डाला। मैंने अपनी पूरी यात्रा, ज्ञान के लिए ललक, छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और समाज को ध्यान में रखते हुए लिखा है।’’

पाटील 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान आतंकवाद विरोधी अभियान में भूमिका के लिए राष्ट्रपति से पुलिस पदक मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है