खेल की खबरें | इंग्लैंड का चाय तक स्केार छह विकेट पर 91 रन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने हालांकि तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बनायी हुई है लेकिन अंतिम टेस्ट में वह दूसरे सत्र के बाद न्यूजीलैंड से 238 रन से पीछे चल रही है।
इंग्लैंड ने हालांकि तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बनायी हुई है लेकिन अंतिम टेस्ट में वह दूसरे सत्र के बाद न्यूजीलैंड से 238 रन से पीछे चल रही है।
इंग्लैंड ने दोपहर के सत्र में दो विकेट जल्दी चटकाकर न्यूजीलैंड की पहली पारी 329 रन पर समाप्त की जिसका स्कोर लंच तक आठ विकेट पर 325 रन था। इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच ने 100 रन देकर पांच विकेट झटके।
पर बोल्ट (43 रन देकर तीन विकेट) ने जल्द ही इंग्लैंड के 17 रन पर तीन विकेट झटक लिये। उन्होंने पहले एलेक्स लीस (04), ओली पोप (05) और फिर जाक क्राउले (06) को बोल्ड किया।
टिम साउदी ने जो रूट (05) का अहम विकेट चटकाया जिससे स्कोर चार विकेट पर 21 रन हो गया।
नील वैगनर ने 17 रन देकर दो विकेट झटके जिसमें इंग्लैंड के कप्तान का विकेट भी शामिल था। स्टोक्स ने 13 गेंद में 18 रन की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया था। इससे अब स्कोर पांच विकेट पर 55 रन था जो वैगनर के बेन फोक्स को शून्य पर पगबाधा आउट करने के बाद जल्द ही छह विकेट पर 55 रन हो गया।
दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के नायक रहे जॉनी बेयरस्टो ने 34 गेंद में 33 रन बना लिये थे जबकि दूसरे छोर पर जेमी ओवरटन 16 रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले टॉम ब्लंडेल अपने पगबाधा फैसले का रिव्यू नहीं ले सके क्योंकि उस समय डीआरएस प्रणाली काम नहीं कर रही थी जिससे न्यूजीलैंड ने लंच तक आठ विकेट पर 325 रन बना लिये।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मैथ्यू पोट्स ने इस तकनीकी समस्या का फायदा उठाते हुए ब्लंडेल का विकेट झटका जिन्होंने 55 रन बनाये।
पोट्स की गेंद सामान्य स्थिति में रिव्यू करने लायक दिख रही थी लेकिन इसने ब्लंडेल की पारी खत्म कर दी। ब्लंडेल और डेरिल मिशेल (109 रन) ने तीन मैचों की श्रृंखला में 195, 236 और 120 रन की साझेदारियां बना ली हैं जिसमें इंग्लैंड ने 2-0 की अजेय बढ़त बनायी हुई है।
मिशेल ने स्पिनर जैक लीच पर छक्का जड़कर श्रृंखला में अपना तीसरा शतक जड़ा। लीच ने सत्र की अंतिम गेंद पर मिशेल को आउट किया जिनका कैच जाक क्राउले ने लपका।
मिशेल ने लार्ड्स पर 108 रन और ट्रेंट ब्रिज पर 190 रन की पारी खेली थी। उन्होंने इस दौरान मार्टिन डोनेल के न्यूजीलैंड के लिये 1949 में इंग्लैंड में एक श्रृंखला में 492 रन रन बनाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
टीम साउदी 33 रन बनाकर आउट हुए।
स्टुअर्ट ब्राड ने 62 रन देकर तीन विकेट झटके।
विकेटकीपर बेन फोक्स ने मिशेल का कैच छोड़कर उन्हें 80 रन पर जीवनदान दिया था।
न्यूजीलैंड ने सुबह पांच विकेट पर 225 रन से आगे खेलना शुरू किया था।
शुरूआती सत्र में टीम ने माइकल ब्रेसवैल (13) का विकेट भी गंवाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2022 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

