खेल की खबरें | इंग्लैंड के पांच बल्लेबाज 106 रन पर पवेलियन में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित होता नजर आ रहा है । उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शेनोन गैब्रियल और जैसन होल्डर की गेंदों का सामना नहीं कर सके । गैब्रियल ने 38 रन देकर तीन और होल्डर ने 24 रन देकर दो विकेट ले लिये हैं ।

कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित होता नजर आ रहा है । उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शेनोन गैब्रियल और जैसन होल्डर की गेंदों का सामना नहीं कर सके । गैब्रियल ने 38 रन देकर तीन और होल्डर ने 24 रन देकर दो विकेट ले लिये हैं ।

लंच से पहले स्टोक्स को लांग लेग में केमार रोच ने जीवनदान नहीं दिया होता तो इंग्लैंड की हालत और खराब होती ।

यह भी पढ़े | सौरव गांगुली ने कहा- एशिया कप रद्द हो गया है, पीसीबी अनजान.

इंग्लैंड ने कल के स्कोर एक विकेट पर 35 रन से आगे खेलना शुरू किया था । गैब्रियल ने जो डेनले को 18 के स्कोर पर आउट किया और एक फुललैंग्थ गेंद पर ही रोरी बर्न्स (30) को पवेलियन भेजा । मैदानी अंपायर ने पगबाधा की अपील पर उन्हे नॉट आउट करार दिया था लेकिन रिव्यू के बाद फैसला बदल गया ।

उस समय तक इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 34 रन हो गया था ।

यह भी पढ़े | England vs West Indies: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने घुटने के बल बैठकर किया नस्लवाद का विरोध.

कप्तान होल्डर ने जाक क्राउले (10) को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड की मुश्किलें और बढा दी । एक बार फिर मैदानी अंपायर ने बल्लेबाज के पक्ष में फैसला दिया था जो रिव्यू पर बदला गया ।

ओली पोप ने आते ही कवर पर चौका लगाया लेकिन उसके बाद आउट हो गए । होल्डर की गेंद पर उन्होंने विकेट के पीछे कैच थमाया ।

लंच के समय स्टोक्स 21 और जोस बटलर नौ रन बनाकर खेल रहे थे ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\