खेल की खबरें | इंग्लैंड के बर्न्स को वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘कड़ी परीक्षा’ की उम्मीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स को लगता है कि अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला उनकी टीम के लिये ‘कड़ी परीक्षा’ होगी।
नयी दिल्ली, पांच जून इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स को लगता है कि अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला उनकी टीम के लिये ‘कड़ी परीक्षा’ होगी।
बर्न्स को लगता है कि उन्हें वेस्टइंडीज के पैने तेज गेंदबाजी आक्रमण से सतर्क रहना होगा।
यह भी पढ़े | युजवेंद्र चहल पर टिप्पणी करने के मामले में युवराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज.
तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल होगा, अगर इसे ब्रिटेन सरकार से हरी झंडी मिल गयी। क्रिकेट कोविड-19 महामारी के कारण मार्च से ही निलंबित है।
बर्न्स ने स्काई स्पोर्ट्स के पोडकास्ट ‘द क्रिकेट शो’ पर कहा, ‘‘उनके पास काफी अच्छे क्रिकेटर हैं और यह काफी कड़ी परीक्षा होगी, भले ही कोई भी क्रिकेटर आये। ’’
यह भी पढ़े | गर्भवती हथिनी की मौत पर खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, कही ये बात.
वेस्टइंडीज ने पिछले साल अपनी सरजमीं पर इंग्लैंड को 2-1 से शिकस्त दी थी।
बर्न्स ने कहा, ‘‘पिछली बार जब हम एक दूसरे से खेले थे तो वो जीत गये थे इसलिये वे निश्चित रूप से कमजोर नहीं हैं। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘उनके गेंदबाजी आक्रमण ने हमें काफी परेशान किया था। उनके गेंदबाज काफी बेहतरीन हैं और उनके पास रफ्तार है। ’’
इस हफ्ते के शुरू में डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर और कीमो पॉल ने कोविड-19 महामारी के चलते इंग्लैंड का दौरा करने से इनकार कर दिया था।
लेकिन टीम में केमार रोच जैसे खिलाड़ी भी हैं जो दोनों टीमों के बीच पिछली श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे थे। ओशाने थामस, अलजारी जोसफ और चेमार होल्डर भी 11 रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं जो इंग्लैंड का दौरा करने को तैयार हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

