एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान में दो टी20 खेलेगा इंग्लैंड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दोनों मैच पहले कराची में खेले जाने थे लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘परिचालन और लॉजिस्टिकल कारणों’ से इस श्रृंखला को रावलपिंडी में करा रहा है।

खेल की खबरें | टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान में दो टी20 खेलेगा इंग्लैंड

दोनों मैच पहले कराची में खेले जाने थे लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘परिचालन और लॉजिस्टिकल कारणों’ से इस श्रृंखला को रावलपिंडी में करा रहा है।

पिंडी क्रिकेट स्टेडियम 13 और 14 अक्टूबर को इन मैचों की मेजबानी करेगा।

वर्ष 2005 के बाद इंग्लैंड पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रहा है। इंग्लैंड की टीम अगले साल सीमित ओवर की श्रृंखला और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप मैचों के लिये भी पाकिस्तान जायेगी।

वहीं हीथर नाइट की अगुआई वाली इंग्लैंड की महिला टीम पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी।

बोर्ड के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा, ‘‘हम इंग्लैंड की पुरुष और महिला दोनों टीमों के स्वागत के लिये उत्साहित हैं। महिला टीम पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। ’’

इंग्लैंड की टीमें नौ अक्टूबर को पहुंचेंगी।

इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम 15 अक्टूबर को संयुक्त अरब अमीरात रवाना होगी। वहीं महिला टीम 17, 19 और 21 अक्टूबर को होने वाले तीन वनडे के लिये रावलपिंडी में ही रूकेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2021 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).