एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | जो रूट के नाबाद शतक से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज से श्रृंखला जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज की टीम कीसी कार्टी के 103 रन तथा कप्तान शाई होप (78) और सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंंग (59) के अर्धशतक के बावजूद 47.4 ओवर में 308 रन पर आउट हो गई, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने सात गेंद शेष रहते हुए सात विकेट पर 312 रन बनाकर जीत दर्ज की।

खेल की खबरें | जो रूट के नाबाद शतक से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज से श्रृंखला जीती

वेस्टइंडीज की टीम कीसी कार्टी के 103 रन तथा कप्तान शाई होप (78) और सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंंग (59) के अर्धशतक के बावजूद 47.4 ओवर में 308 रन पर आउट हो गई, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने सात गेंद शेष रहते हुए सात विकेट पर 312 रन बनाकर जीत दर्ज की।

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दो रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद एक समय उसका स्कोर पांच विकेट पर 133 रन था। रूट ने यहीं से विल जैक्स के साथ 121 गेंद पर 143 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

रूट ने अपनी पारी में 139 गेंद का सामना किया तथा 21 चौके और दो छक्के लगाए। विल जैक्स ने 49 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे इंग्लैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

रूट अपनी पारी के दौरान इयोन मोर्गन को पछाड़कर इंग्लैंड के लिए वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रूट के 7,082 रन हो गए हैं, जबकि मोर्गन के नाम पर 6,957 रन दर्ज हैं।

रूट ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं इंग्लैंड के लिए जितना संभव हो सके उतना योगदान देना चाहता हूं। मेरे पास अभी भी देने के लिए बहुत कुछ है।’’

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 47 रन बनाए। वह सफेद गेंद की क्रिकेट में पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद अपनी पहली श्रृंखला में ही जीत दर्ज करने में सफल रहे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2025 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).