एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | इंग्लैंड महिला यूरो टूर्नामेंट के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जब इटली की जीत सुनिश्चित लग रही थी तब मैच का पासा एकदम से पलट गया और इंग्लैंड फाइनल में पहुंचने में सफल रहा जहां उसका सामना जर्मनी और स्पेन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

खेल की खबरें | इंग्लैंड महिला यूरो टूर्नामेंट के फाइनल में

जब इटली की जीत सुनिश्चित लग रही थी तब मैच का पासा एकदम से पलट गया और इंग्लैंड फाइनल में पहुंचने में सफल रहा जहां उसका सामना जर्मनी और स्पेन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

इटली ने बारबरा बोनसी के 33वें मिनट में किए गए गोल से बढ़त हासिल की जिसे उसने निर्धारित समय के खेल के अंतिम क्षणों तक बरकरार रखा था।

इटली जब जीत का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा था तब दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के छठे मिनट में मिशेल अग्येमंग ने गोल करके इंग्लैंड को बराबरी दिला दी। इससे मैच अतिरिक्त समय तक खिंच गया।

इसके बाद जब लग रहा था कि मैच का फैसला पेनाल्टी शूट आउट में होगा तब इंग्लैंड ने 119वें मिनट में क्लो केली के गोल से जीत हासिल कर ली। इटली के खिलाड़ी इस हार के बाद अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख सकी और उनके आंसू निकल आए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).