खेल की खबरें | इंग्लैंड को ईंट का जवाब पत्थर से देना होगा : मैथ्यूज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी हरफनमौला एंजेलो मैथ्यूज ने मंगलवार को कहा कि श्रीलंका टीम को इंग्लैड के आक्रामक प्रदर्शन के लिये तैयार रहते हुए ईंट का जवाब पत्थर से देना होगा ।
बेंगलुरू, 25 अक्टूबर अनुभवी हरफनमौला एंजेलो मैथ्यूज ने मंगलवार को कहा कि श्रीलंका टीम को इंग्लैड के आक्रामक प्रदर्शन के लिये तैयार रहते हुए ईंट का जवाब पत्थर से देना होगा ।
श्रीलंका और गत चैम्पियन इंग्लैंड बृहस्पतिवार को विश्पव कप के मैच में आमने सामने होगे और दोनों टीमों के लिये यह करो या मरो का मुकाबला होगा ।
मैथ्यूज ने कहा ,‘‘ हमें इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा । अपनी क्षमता के अनुरूप अभी तक नहीं खेल पाने के बावजूद वह बहुत खतरनाक टीम है । ’’
उन्होंने कहा ,‘‘ यह अच्छा विकेट है और आउटफील्ड छोटी है । हमें ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिये तैयार रहना होगा क्योकि वे आक्रामक खेल दिखायेंगे लेकिन हम इस चुनौती के लिये तैयार हैं ।’’
मैथ्यूज को पहले श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया था लेकिन वह रिजर्व के तौर पर आये । इसके बाद मतीषा पथिराना की चोट के कारण उन्हें टीम में लिया गया ।
उन्होंने कहा ,‘‘ मैने पिछले तीन साल में सफेद गेंद का क्रिकेट ज्यादा नहीं खेला है लेकिन उम्मीद है कि अपने अनुभव के दम पर इस विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकूंगा । मुझे टीम में शामिल होने की उम्मीद नहीं थी लेकिन मैं कड़ा अभ्यास कर रहा था ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2023 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

