एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | श्रीलंका के खिलाफ अंतिम टेस्ट में जोश हुल को पदार्पण करायेगा इंग्लैंड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने मैनचेस्टर और लार्ड्स में जीत के बाद पहले ही श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली है और अब अंतिम टेस्ट में मैथ्यू पोट्स की जगह बायें हाथ के तेज गेंदबाज को पदार्पण कराना चाहेगा।

खेल की खबरें | श्रीलंका के खिलाफ अंतिम टेस्ट में जोश हुल को पदार्पण करायेगा इंग्लैंड

इंग्लैंड ने मैनचेस्टर और लार्ड्स में जीत के बाद पहले ही श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली है और अब अंतिम टेस्ट में मैथ्यू पोट्स की जगह बायें हाथ के तेज गेंदबाज को पदार्पण कराना चाहेगा।

हुल (20 वर्ष) ने 10 मैचों में केवल 16 प्रथम श्रेणी विकेट झटके हैं। लेकिन मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स के आने के बाद से इंग्लैंड युवा प्रतिभाओं को आजमाता रहा है।

जुलाई में वेस्टइंडीज पर 3-0 की जीत के बाद इंग्लैंड अब 2004 के बाद से पहली बार घरेलू टेस्ट श्रृंखलाओं में क्लीन स्वीप करने से सिर्फ एक जीत दूर है।

इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है :

डैन लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ओली स्टोन, जोश हुल, शोएब बशीर।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).