खेल की खबरें | इंग्लैंड . पाकिस्तान टेस्ट श्रृंखला में फ्रंटफुट नोबॉल का फैसला टीवी अंपायर करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट के इतिहास में पहली बार इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला के दौरान फ्रंटफुट नोबॉल का फैसला मैदानी अंपायर नहीं बल्कि टीवी अंपायर करेंगे ।
दुबई, पांच अगस्त क्रिकेट के इतिहास में पहली बार इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला के दौरान फ्रंटफुट नोबॉल का फैसला मैदानी अंपायर नहीं बल्कि टीवी अंपायर करेंगे ।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बुधवार को इसकी घोषणा की ।
यह भी पढ़े | VIVO To Exit From IPL 2020: इस साल के आईपीएल का स्पांसर नहीं होगा वीवो- मीडिया रिपोर्ट.
आईसीसी ने कहा कि फ्रंटफुट नोबॉल तकनीक की समीक्षा करने के बाद भविष्य में इसका इस्तेमाल जारी रखने पर फैसला लिया जायेगा ।
आईसीसी ने ट्वीट किया ,‘‘ इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला में फ्रंटफुट नोबॉल तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा । दोनों टीमों ने इसके लिये सहमति जताई है ।’’
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: कैट ने आईपीएल में Vivo को प्रोयोजक बनाए रखने पर की क्रिकेट बोर्ड की आलोचना.
इसमें कहा गया ,‘‘इस श्रृंखला में तकनीक के इस्तेमाल की समीक्षा करने के बाद भविष्य के लिये फैसला लिया जायेगा ।’’
हाल ही में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच वनडे श्रृंखला में भी इसका इस्तेमाल किया गया । पिछले साल भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीमित ओवरों की श्रृंखला में इसका प्रयोग किया गया था ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)