खेल की खबरें | इंग्लैंड में डेसमंड हेन्स की सलाह पर चलना चाहते हैं सलामी बल्लेबाज ब्रेथवेट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिये उन पर अतिरिक्त दबाव नहीं है और वह पूर्व सलामी बल्लेबाज डेसमंड हेन्स की सलाह के अनुसार चलना चाहते हैं।

मैनचेस्टर, 18 जून वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिये उन पर अतिरिक्त दबाव नहीं है और वह पूर्व सलामी बल्लेबाज डेसमंड हेन्स की सलाह के अनुसार चलना चाहते हैं।

इस 27 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक 59 टेस्ट मैचों में 3496 रन बनाये हैं। उन्होंने 2017 में हैंडिग्ले टेस्ट में 134 और 95 रन की उपयोगी पारियां खेली थी लेकिन पिछली 20 पारियों में वह अर्धशतक तक पहुंचने में भी नाकाम रहे हैं।

यह भी पढ़े | Ayanti Reang Dead: त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेटर अयंती रियांग अपने घर में मृत मिली.

इंग्लैंड रवाना होने से पहले ब्रेथवेट ने पूरी सलामी बल्लेबाज हेन्स से सलाह मशविरा किया और उन्होंने कहा कि वह इंग्लैंड की चुनौती के लिये तैयार हैं।

ब्रेथवेट ने पत्रकारों से कहा, ‘‘किसी तरह का अतिरिक्त दबाव नहीं है। मैं अपनी भूमिका जानता हूं। मुझे क्रीज पर उतरकर प्रत्येक गेंद पर ध्यान देना होगा और अपनी पारी संवारनी होगी। मैं चुनौती के लिये तैयार हूं। ’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कहा- वसीम अकरम और वकार युनुस की तरह टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करना चाहता हूं.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी बारबाडोस में सर डेसमंड से बात हुई थी। हमारे बीच अच्छे संबंध हैं। जब मैंने शुरुआत की थी तो तब वह बारबाडोस के टीम मैनेजर थे। ’’

ब्रेथवेट ने कहा, ‘‘यह चीजों को सरल बनाने से जुड़ा है। उन्हें बहुत अधिक जटिल बनाने से बचना होगा। टेस्ट क्रिकेट में क्रीज पर पर्याप्त समय बिताना महत्वपूर्ण होता है और यह किसी भी बल्लेबाज के लिये अहम होता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस दौरे में संभवत: छह पारियां खेलने को मिलेंगी और मेरा लक्ष्य इन सभी पारियों में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाना है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी