एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारत ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस के तीन विकेट पर 192 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ए के 348 रन के जवाब में इंग्लैंड लायंस ने चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को 46 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बना लिये ।

खेल की खबरें | भारत ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस के तीन विकेट पर 192 रन

नॉर्थम्पटन, सात जून भारत ए के 348 रन के जवाब में इंग्लैंड लायंस ने चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को 46 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बना लिये ।

जोर्डन कॉक्स 31 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि जेम्स रियू ने अभी खाता नहीं खोला है । खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा और आखिरी सत्र में 13 ओवर ही फेंके जा सके ।

इंग्लैंड लायंस अभी भी 156 रन पीछे है । एमिलियो गे ने मेजबान टीम के लिये 117 गेंद में सात चौकों की मदद से 71 रन बनाये । उन्हें दिन के आखिरी ओवर में तनुष कोटियान ने पगबाधा आउट किया ।

लंच से पहले अंशुल कम्बोज ने भारत को पहली सफलता दिलाते हुए बेन मैकिनी (12) को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों लपकवाया । इससे पहले मैकिनी को आठवें ओवर में प्वाइंट पर जीवनदान मिला था । लंच के बाद तुषार देशपांडे ने टॉम हैंस को आउट करके दूसरे विकेट की 94 रन की साझेदारी को तोड़ा । विकेट के पीछे जुरेल ने ही उनका कैच लपका ।

हैंस ने 88 गेंद में नौ चौकों की मदद से 54 रन बनाये ।

इससे पहले भारत ए ने सात विकेट पर 319 रन से आगे खेलते हुए अपने स्कोर में 29 रन और जोड़े । तनुष कोटियान 37 गेंद में 15 रन बनाकर और कम्बोज दो रन पर आउट हो गए ।

जोशुआ टंग ने दोनों को आउट किया और तुषार देशपांडे (11) के रन आउट में भी अहम भूमिका निभाई । खलील अहमद सात रन बनाकर नाबाद रहे ।

भारत ए के लिये केएल राहुल ने 116 और जुरेल ने 52 रन बनाये थे ।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2025 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).