खेल की खबरें | इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए सैम कुक और जॉर्डन कॉक्स को शामिल किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने शुक्रवार को 22 मई से ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए नये खिलाड़ियों सैम कुक और जॉर्डन कॉक्स को अपनी 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया।
लंदन, दो मई इंग्लैंड ने शुक्रवार को 22 मई से ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए नये खिलाड़ियों सैम कुक और जॉर्डन कॉक्स को अपनी 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया।
यह मैच 2003 के बाद से जिम्बाब्वे का इंग्लैंड की धरती पर पहला टेस्ट है। इस मैच के साथ इंग्लैंड की अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र की शुरुआत होगी जिसमें 20 जून से भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैच भी शामिल हैं।
मध्यम गति के गेंदबाज कुक हाल के वर्षों में काउंटी क्रिकेट में निरंतर अच्छी गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। इस 27 साल के गेंदबाज ने 19.77 की औसत से 318 प्रथम श्रेणी विकेट लिए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड लायंस (ए टीम) दौरे पर तीन मैचों में 13 विकेट लेकर प्रभावित किया था।
नॉटिंघमशर के तेज गेंदबाज जोश टंग की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट 2023 में एशेज में खेला था। वह इसके बाद लगातार चोटिल होने के कारण राष्ट्रीय टीम बाहर रहे थे। वह इस सत्र में घरेलू चैंपियनशिप में 24 की औसत से 15 विकेट लेकर बेहतरीन लय में हैं।
इंग्लैंड टीम:
बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

