एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | इंग्लैंड ने टी20 श्रृंखला के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 21 रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 188 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम नौ विकेट पर 167 रन ही बना सकी।

खेल की खबरें | इंग्लैंड ने टी20 श्रृंखला के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 21 रन से हराया

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 188 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम नौ विकेट पर 167 रन ही बना सकी।

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले बटलर ने अपनी अच्छी फॉर्म बरकरार रखी तथा 59 गेंद पर 96 रन बनाए, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल हैं। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 38 और जैकब बैथेल ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया।

इसके बाद डॉसन का जादू चला जिन्हें इंग्लैंड ने 35 साल की उम्र में लगभग तीन साल बाहर रहने के बाद टीम में शामिल किया था। उन्होंने 2016 से 2022 तक 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में छह विकेट लिए थे, लेकिन इस मैच में चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट लिए और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

डॉसन ने शीर्ष छह बल्लेबाजों में से चार जॉनसन चार्ल्स, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस और रोवमैन पॉवेल को आउट किया। वेस्टइंडीज की तरफ से सलामी बल्लेबाज इविन लुइस ने सर्वाधिक 39 रन बनाए।

इंग्लैंड ने इस तरह से वेस्टइंडीज पर अपना दबदबा बनाए रखा। इससे पहले उसने तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया था। तीन टी20 मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच रविवार को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2025 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).