एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | इंग्लैंड ने भारत को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने वर्षा से प्रभावित दूसरे एकदिवसीय मैच में शनिवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।

खेल की खबरें | इंग्लैंड ने भारत को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की

लंदन, नौ जुलाई इंग्लैंड ने वर्षा से प्रभावित दूसरे एकदिवसीय मैच में शनिवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।

इससे पहले दिन में, इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी के सामने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (42) और दीप्ति शर्मा (नाबाद 30) की संयमित बल्लेबाजी से भारतीय महिला टीम ने तीन मैच की श्रृंखला में बारिश से प्रभावित 29 ओवर के दूसरे वनडे में आठ विकेट पर 143 रन बनाये।

लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में काफी विलंब हुआ और इसे 29-29 ओवर का कर दिया गया था।

शुरुआत में इंग्लैंड को 29 ओवर में 144 रन का लक्ष्य प्राप्त करना था, लेकिन फिर से बारिश होने के कारण लक्ष्य को संशोधित कर 24 ओवर में 115 रन कर दिया गया, तब 18.4 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 102 रन था।

घरेलू टीम ने अंततः संशोधित लक्ष्य को 21 ओवर में हासिल कर मैच जीत लिया।

इससे पहले इंग्लैंड ने बादलों की आंख मिचौली के बीच टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

तेज गेंदबाज एम अर्लॉट (26 रन पर दो विकेट) ने पारी के दूसरे ही ओवर में प्रतिका रावल (तीन) को बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया।

मंधाना और हरलीन देओल (16) ने दूसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी करने की कोशिश की। इस साझेदारी को 10वें ओवर में सोफी एकलेस्टोन ने तोड़ा। उन्होंने 27 रन पर तीन विकेट लिये।

इस साझेदारी के टूटने के बाद हालांकि विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। मंधाना एक छोर पर डटी रही लेकिन दूसरे छोर से एक्लेस्टोन ने हरलीन के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत (सात) को भी चलता किया।

जेमिमा रोड्रिग्स (तीन) और रिचा घोष (दो) भी जल्दी पवेलियन लौट गयी। जिससे भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट पर 46 रन से पांच विकेट पर 72 रन हो गया।

टीम के रनों का शतक पूरा होने से पहले मंधाना को लिन्से स्मिथ (28 रन पर दो विकेट) ने पवेलियन की राह दिखायी। उन्होंने 51 गेंद की पारी में पांच चौके लगाये।

दीप्ति ने इसके बाद एक छोर संभाले रखा और 34 गेंद में दो चौके जड़ित नाबाद पारी से टीम के स्कोर को 140 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने इस दौरान अरुंधति रेड्डी (14) के साथ सातवें विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 12:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).