खेल की खबरें | एशेज में हार के बाद इंग्लैंड के कोच सिल्वरवुड का इस्तीफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इससे पहले इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स ने भी पद छोड़ दिया था ।

इससे पहले इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स ने भी पद छोड़ दिया था ।

सिल्वरवुड ने कहा ,‘‘ पिछले दो साल काफी चुनौतीपूर्ण थे । मैने टीम के साथ अपने समय का पूरा मजा लिया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अच्छी यादों के साथ जा रहा हूं । अब अपने परिवार के साथ समय बिताऊंगा और कैरियर की दूसरी पारी का आगाज करूंगा ।’’

अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले अंतरिम कोच की नियुक्ति की जायेगी ।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरीसन ने कहा ,‘‘ क्रिस ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया और खिलाड़ियों तथा स्टाफ ने उसके साथ काम करने का पूरा आनंद उठाया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ क्रिस के कोच रहते सीमित ओवरों की इंग्लैंड टीमें विश्व रैंकिंग में पहले दूसरे स्थान पर पहुंची । टेस्ट टीम ने दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका में जीत दर्ज की । उनके योगदान के लिये आभार ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\