एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बेथेल की जगह पोप को चुना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बुधवार को अपनी अंतिम एकादश की घोषणा की जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की मेजबान टीम के लाइन अप में वापसी हुई है जबकि ओली पोप को जैकब बेथेल की जगह तरजीह दी गई है।

खेल की खबरें | इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बेथेल की जगह पोप को चुना

लीड्स, 18 जून इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बुधवार को अपनी अंतिम एकादश की घोषणा की जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की मेजबान टीम के लाइन अप में वापसी हुई है जबकि ओली पोप को जैकब बेथेल की जगह तरजीह दी गई है।

टखने की चोट के कारण पिछले दो टेस्ट से बाहर रहने वाले वोक्स को सैम कुक की जगह टीम में शामिल किया गया है जबकि गुस एटकिंसन की जगह ब्रायडन कार्स को शामिल किया गया है जो हैमस्ट्रिंग के कारण बाहर हैं।

आठवें नंबर पर वोक्स को शामिल किया गया जिससे इंग्लैंड ने मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप बरकरार रखते हुए जेमी स्मिथ को सातवें नंबर पर विशेषज्ञ विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में उतारने का फैसला किया।

मेजबान टीम ने अनुभव को प्राथमिकता देते हुए उप कप्तान ओली पोप को तीसरे नंबर पर रखा है और 21 वर्षीय बेथेल को बाहर कर दिया।

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अभी तक अपने अंतिम एकादश की घोषणा नहीं की है क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद उनके नया शीर्ष क्रम उतारने की उम्मीद है।

ऋषभ पंत ने पुष्टि की है कि वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे जबकि नए कप्तान गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की एकादश :

जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2025 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).