खेल की खबरें | इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 13 रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जोस बटलर के तूफानी अर्धशतक के बाद मार्क वुड और आदिल राशिद की प्रभावी गेंदबाजी से इंग्लैंड ने बुधवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने दूसरे अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड को 13 रन से हरा दिया।

अबुधाबी, 20 अक्टूबर जोस बटलर के तूफानी अर्धशतक के बाद मार्क वुड और आदिल राशिद की प्रभावी गेंदबाजी से इंग्लैंड ने बुधवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने दूसरे अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड को 13 रन से हरा दिया।

बटलर ने 51 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 73 रन बनाए जिससे इंग्लैंड की टीम छह विकेट पर 163 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। जॉनी बेयरस्टो (21 गेंद में 30 रन) और सैम बिलिंग्स (17 गेंद में नाबाद 27) ने भी उपयोगी पारियां खेली।

न्यूजीलैंड की ओर से लेग स्पिनर ईश सोढ़ी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड की टीम इसके जवाब में मार्टिन गुप्टिल की 20 गेंद में 41 रन की पारी के बावजूद 19.2 ओवर में 150 रन पर ढेर हो गई।

इंग्लैंड की तरफ से वुड ने 23 रन देकर चार जबकि राशिद ने 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड की टीम एक समय नौवें ओवर में दो विकेट पर 81 रन बनाकर काफी अच्छी स्थिति में लग रही थी लेकिन इसके बाद टीम ने 22 रन पर सात विकेट गंवा दिए और उसका स्कोर नौ विकेट पर 103 रन हो गया।

सोढ़ी (नाबाद 25) और टोड एस्टल (16) ने अंतिम विकेट के लिए 47 रन जोड़कर न्यूजीलैंड के हार के अंतर को कम किया। क्रिस वोक्स (31 रन पर एक विकेट) ने एस्टल को बोल्ड करके इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित की।

इंग्लैंड को पहले अभ्यास मैच में भारत के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था लेकिन दूसरे मैच में जीत के साथ उसने टी20 विश्व की तैयारी का अच्छा नजारा पेश किया। न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों के खिलाफ अपने अभ्यास मैच गंवाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू