देश की खबरें | इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को यूएई में पृथकवास की जरूरत नहीं होगी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के चेयरमैन संजीव चूड़ीवाला ने गुरूवार को कहा कि इस लुभावनी टी20 लीग में खेलने वाले इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में छह दिन के पृथकवास में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि वे पहले ही जैव सुरक्षित वातावरण में रह रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 अगस्त इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के चेयरमैन संजीव चूड़ीवाला ने गुरूवार को कहा कि इस लुभावनी टी20 लीग में खेलने वाले इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में छह दिन के पृथकवास में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि वे पहले ही जैव सुरक्षित वातावरण में रह रहे हैं।

बेंगलोर की टीम में आरोन फिंच और मोईन अली जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो आईपीएल से पहले तीन टी20 और तीन वनडे की द्विपक्षीय श्रृंखला में खेलेंगे। सीमित ओवरों के ये मैच इंग्लैंड में चार से 16 सितंबर तक आयोजित होंगे।

यह भी पढ़े | Delhi Restaurants, Hotels Allowed to Serve Liquor: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली के होटल-क्लब में परोसी जा सकेगी शराब.

वहीं आईपीएल 19 सितंबर से शुरू होगा और पूरी संभावना है कि इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी 17 सितंबर को विशेष विमान से यूएई पहुंचेंगे ताकि वे अपनी टीम के शुरूआती मैच के लिये उपलब्ध हो सकें।

चूड़ीवाला ने कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) से स्पष्ट है कि प्रत्येक खिलाड़ी को यूएई में पृथकवास में रहना होगा। हालांकि इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पहले ही बायो-बबल में होंगे क्योंकि वे वहां श्रृंखला खेलेंगे। ’’

यह भी पढ़े | Narendra Dabholkar Murder Case: बेटे हामिद दाभोलकर ने कहा- CBI पिछले 6 साल से केस की जांच कर रही है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे उस बायो-बबल में बने रहते हैं तो हम एक चार्टर विमान भेज सकते हैं तो वे भी अन्य खिलाड़ियों की तरह ही सुरक्षित होंगे। ’’

उन्होंने टीम के यूएई रवाना होने की पूर्व संध्या पर कुछ चुनिंदा पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, ‘‘लेकिन उन्हें वहां पहुंचने के बाद कोविड-19 जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। उनके मामले में यह जांच और सख्त होगी। सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। ’’

अगर चीजें योजना के अनुसार रहीं तो खिलाड़ी शायद अपनी टीम के शुरूआती मैच के लिये भी उपलब्ध हो सकेंगे, वर्ना छह दिन के पृथकवास के कारण ऐसा नहीं हो पायेगा।

आठ टीमों ने अपने खिलाड़ियों के लिये ट्रेनिंग शुरू करने से पहले तीन दिन के पृथकवास की मांग की थी लेकिन बीसीसीआई उनकी इस बात पर सहमत नहीं हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\