खेल की खबरें | इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच में जीत से 98 रन दूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड का दारोमदार कप्तान बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक पर टिका है जो कि अभी क्रीज पर हैं।

इंग्लैंड का दारोमदार कप्तान बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक पर टिका है जो कि अभी क्रीज पर हैं।

इंग्लैंड में चार साल पहले स्टोक्स के शानदार प्रदर्शन से हेडिंग्ले में जीत दर्ज की थी। मैच के चौथे दिन सुबह दोनों टीमों के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद अब इंग्लैंड जीत की तरफ बढ़ रहा है।

इंग्लैंड ने 251 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन लंच तक चार विकेट पर 153 रन बनाए थे। ब्रूक 40 रन पर खेल रहे हैं जबकि स्टोक्स सात रन बनाकर क्रीज पर हैं।

इंग्लैंड के कप्तान की क्रीज पर मौजूदगी महत्वपूर्ण है क्योंकि 2019 में उन्होंने यहां मैच विजेता पारी खेली थी और पिछले मैच में 155 रन बनाए थे हालांकि उनकी टीम यह मैच हार गई थी।

इंग्लैंड ने सुबह अपनी पारी बिना किसी नुकसान के 27 रन से आगे बढ़ाई। उसने अपने स्कोर में केवल 15 रन जोड़े थे मिशेल स्टार्क ने बेन डकेट (23) को पगबाधा आउट कर दिया।

मोईन अली को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। यह ऑलराउंडर पहले भी यह भूमिका निभा चुका है लेकिन इस बार ब्रैंडन मैकुलम का यह दांव नहीं चला।

मोईन ने 15 गेंदों का सामना करके पांच रन बनाए लेकिन स्टार्क की 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से की गई गेंद का उनके पास कोई जवाब नहीं था जिसे उन्होंने अपने विकेटों पर खेल दिया।

इसके बाद जो रूट ने क्रीज पर कदम रखा लेकिन वह भी केवल 21 रन का योगदान दे पाए। इस बीच मिशेल मार्श ने दूसरे छोर को संभाले रखने वाले सलामी बल्लेबाज जॉक क्राउली (44) को विकेट के पीछे कैच कराकर इंग्लैंड को करारा झटका दिया।

रूट और ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। जब लग रहा था कि आस्ट्रेलिया के लिए यह साझेदारी खतरनाक हो सकती है तब रूट ने पैट कमिंस की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी