जरुरी जानकारी | इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 26 प्रतिशत बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की परियोजना परामर्श कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 25.6 प्रतिशत बढ़कर 158.72 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 26 मई सार्वजनिक क्षेत्र की परियोजना परामर्श कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 25.6 प्रतिशत बढ़कर 158.72 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने एक बयान में बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 की मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 126.28 करोड़ रुपये था।
ईआईएल की चेयरमैन और प्रबंध निदेशक वर्तिका शुक्ला ने कहा कि परियोजनाएं पूरी होने के कारण मार्जिन बढ़ा है।
कंपनी का शुद्ध लाभ पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में 342.2 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा।
तेल गैस, उर्वरक, बुनियादी ढांचा और अन्य क्षेत्रों को इंजीनियरिंग परामर्श और इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) सेवाएं देने वाली कंपनी के पास 31 मार्च, 2023 तक 9,079 करोड़ रुपये का ऑर्डर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)