एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में इंजीनियरिंग का छात्र गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने इंजीनियरिंग के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे में स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में इंजीनियरिंग का छात्र गिरफ्तार

ठाणे, 11 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने इंजीनियरिंग के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कथित अपराध बुधवार सुबह उस समय किया गया जब कक्षा नौंवी की छात्रा अपने घर जा रही थी।

प्राथमिकी का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि आरोपी (18) ने छात्रा को गले लगाया और उसे गलत तरीके से छुआ।

उत्पीड़न के बारे में जानने के बाद छात्रा की मां ने वागले एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि इंजीनियरिंग के छात्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और 78 (पीछा करना) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उप निरीक्षक अतुल जगताप ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).