जरुरी जानकारी | यूरोप में कोविड-19 के खराब होते हालात से इंजीनियरिंग निर्यातक चिंतित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूरोप में कोविड-19 संक्रमण के फिर से फैलने से इंजीनियरिंग निर्यातकों को इस साल निर्यात को लेकर चिंता है। यूरोप उनके लिए शीर्ष तीन बाजारों में से एक है।

कोलकाता, 27 अक्टूबर यूरोप में कोविड-19 संक्रमण के फिर से फैलने से इंजीनियरिंग निर्यातकों को इस साल निर्यात को लेकर चिंता है। यूरोप उनके लिए शीर्ष तीन बाजारों में से एक है।

भारतीय इंजीनियरिंग निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईईपीसी इंडिया) के पूर्व अध्यक्ष राकेश शाह ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में देश का इंजीनियरिंग निर्यात सालाना आधार पर 13.73 प्रतिशत गिर गया है।

यह भी पढ़े | गुजराती फिल्म स्टार और पूर्व भाजपा विधायक नरेश कनोडिया का कोरोना से निधन.

वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये संवाददाता सम्मेलन में शाह ने कहा, ‘‘ यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति बिगड़ रही है। यदि हम पिछले वित्त वर्ष के निर्यात आंकड़े को भी छू लेते हैं तो हमें खुशी होगी क्योंकि यूरोपीय संघ देश के लिए इंजीनियरिंग निर्यात का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है।’’

पिछले साल देश से कुल 75.8 अरब डॉलर का इंजरीनियरिंग निर्यात किया गया था।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | ‘मनुस्मृति’ विवाद : पुलिस ने भाजपा नेता खुशबू सुंदर को हिरासत में लिया.

उन्होंने कहा कि जुलाई-सितंबर अवधि में देश के इंजीनियरिंग निर्यात में 3.17 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी जबकि अप्रैल-जून तिमाही में 29.4 प्रतिशत की गिरावट रही।

शाह ने कहा कि इस क्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था लेकिन यूरोपीय संघ सदस्य देशों में कोविड-19 संक्रमण को लेकर हालत बिगड़ती जा रही है। इससे निर्यातकों के बीच चिंता का माहौल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\