एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में इंजीनियर ने अटल सेतु से लगाई छलांग, तलाश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में आर्थिक तंगी के कारण तनाव से जूझ रहे 38 वर्षीय इंजीनियर ने बुधवार दोपहर यहां अटल सेतु से कथित तौर पर छलांग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई में इंजीनियर ने अटल सेतु से लगाई छलांग, तलाश जारी

मुंबई, 24 जुलाई मुंबई में आर्थिक तंगी के कारण तनाव से जूझ रहे 38 वर्षीय इंजीनियर ने बुधवार दोपहर यहां अटल सेतु से कथित तौर पर छलांग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देर शाम एक अधिकारी ने बताया कि उसकी तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि डोंबिवली के निवासी के. श्रीनिवास ने दोपहर करीब 12:30 बजे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु के नाम से प्रसिद्ध) के न्हावा शेवा छोर पर अपनी कार पार्क करने के बाद समुद्र में छलांग लगा दी।

अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस ने अटल सेतु बचाव दल, तटीय पुलिस और स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अधिकारी ने बताया कि कल रात करीब 11:30 बजे अपने घर से निकले श्रीनिवास ने यह कदम उठाने से कुछ घंटे पहले अपनी पत्नी और चार साल की बेटी से फोन पर बात की थी।

अधिकारी ने कहा कि श्रीनिवास के परिवार के अनुसार, वह गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले, उन्होंने 2023 में कुवैत में काम करने के दौरान फर्श साफ करने वाला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 12:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).