देश की खबरें | सिलचर में वाहन से बरामद हुए विलुप्तप्राय पशु पक्षी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के कछार जिले में वन विभाग के अधिकारियों ने मिजोरम से आ रहे एक वाहन से विलुप्तप्राय पशु पक्षी बरामद किए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सिलचर, 29 जुलाई असम के कछार जिले में वन विभाग के अधिकारियों ने मिजोरम से आ रहे एक वाहन से विलुप्तप्राय पशु पक्षी बरामद किए।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कैबिनेट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी दी: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिलचर में कछार वन मंडल के वन्यजीव अधिकारियों ने मंगलवार रात को लैलापुर में नियमित जांच के दौरान वाहन को रोका और एक कंगारू, छह मकाउ तोते, तीन कछुए और दो बंदरों को बचाया।

अधिकारियों ने कहा कि अवैध रूप से लकड़ी लेकर जाने की आशंका पर ट्रक को लैलापुर में रोका गया और जांच के दौरान वन अधिकारियों को अजीब सी गंध आई।

यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर बड़ी राहत, देश में 10 लाख के करीब पहुंची कोविड-19 को मात देने वालों की संख्या, रिकवरी दर 64.51% दर्ज.

पूछे जाने पर ट्रक चालक ने कहा कि वह सड़े हुए फलों की गंध है।

शक होने पर वन कर्मियों ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक के पैकेट और कार्टन में बंद पशु पक्षी मिले।

नरसिंह रेड्डी और नवनाथ तुकाराम दइगुड़े नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे पशु पक्षियों को लेकर गुवाहाटी जा रहे थे।

कछार वन मंडल के डीएफओ सनीदेव चौधरी ने अधिकारियों को मामले की जांच करने और पशु पक्षियों के स्वास्थ्य की निगरानी के आदेश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\