IND vs ENG 3rd Test 2025: भारत के हाथों दूसरे टेस्ट में करारी हर के बाद इंग्लिश टीम में बड़ा बदलाव! जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन की वापसी से उत्साहित इंग्लैंड ने की तेज गेंदबाजों की मददगार पिच की मांग

भारत के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों से मिली करारी शिकस्त से आहत इंग्लेंड ने 10 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाजों की मददगार पिच की मांग की है.

इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

IND vs ENG 3rd Test 2025: बर्मिंघम, सात जुलाई भारत के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों से मिली करारी शिकस्त से आहत इंग्लेंड ने 10 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाजों की मददगार पिच की मांग की है. इंग्लैंड की एकादश में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी लगभग तय है जबकि गस एटकिंसन की भी टीम में वापसी हुई है. आर्चर लंबे समय तक कोहनी और पीठ की चोटों से उबरने के बाद टेस्ट में वापसी के लिए तैयार है. उन्होंने अपना पिछला टेस्ट फरवरी 2021 में खेला था. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की वापसी? इन दिग्गजों की होगी छुट्टी, यहां देखें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

एटकिंसन हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या के कारण दूसरे टेस्ट से चूक गए थे. उनकी वापसी से टीम को  तेज गेंदबाजी आक्रमण के मजबूत  होने की उम्मीद है. इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि वह एमसीसी के मुख्य ग्राउंड्समैन कार्ल मैक्डरमॉट से ‘थोड़ी अधिक गति, उछाल और स्विंग’ वाली पिच चाहते हैं.

उन्होंने पिछले महीने के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हवाला दिया, जहां पैट कमिंस और कगिसो रबाडा गेंद को स्विंग करने में सफल रहे थे.

मैकुलम ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘यह किसी भी तरह से एक ब्लॉकबस्टर होगा. मुझे लगता है कि अगर पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिली तो यह एक शानदार मैच होगा.’’

इंग्लैंड ने इससे पहले अपनी आक्रामक खेल शैली के अनुकूल सपाट पिचों को प्राथमिकता दी थी. टीम को लीड्स में अधिक उछाल वाली पिच पर खेले गये पहले टेस्ट में पांच विकेट से जीत मिली, तो वहीं एजबेस्टन की ‘उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों’ में उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.

आर्चर ने दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के साथ अभ्यास किया। मैकुलम ने कहा, ‘‘वह निश्चित रूप से चयन के लिए उपलब्ध होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे तेज गेंदबाजों ने दो टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है.’’

एटकिंसन को भी लॉर्ड्स के लिए टीम में शामिल किया गया है.

मैकुलम ने कहा, ‘‘हमें एटकिंसन के चोट से उबरने पर नजर रखने की जरूरत है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड