Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में मंगलवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.
श्रीनगर, 24 अगस्त : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में मंगलवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार देर रात सोपोर के पेठसीर में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. यह भी पढ़ें : Jammu-Kashmir: बारामूला के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी
मंगलवार तड़के आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
Tags
संबंधित खबरें
Eid 2026: जम्मू-कश्मीर में कल मनाई जा सकती है ईद, अफगानिस्तान में चांद दिखा
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
Jammu And Kashmir: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में नज़दीक से चली गोली; बाल-बाल बचे नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख
Sudden Death in Hyderabad: तेलंगाना में ट्रेनिंग ड्रिल के दौरान डोंबिवली के CISF जवान की हार्ट अटैक से मौत
\