देश की खबरें | चतरा में नक्सलियों से मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के चतरा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गयी, जिसके बाद मौके से एक इंसास राइफल और दो केन बम समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है । पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
चतरा, एक अक्टूबर झारखंड के चतरा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गयी, जिसके बाद मौके से एक इंसास राइफल और दो केन बम समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है । पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
चतरा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि पिछले एक महीने में यह दूसरा मौका है जब सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुयी है ।
उन्होंने बताया कि हंटरगंज थाना क्षेत्र और वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के फाटा जंगल में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा बटालियन तथा झारखंड जगुआर के संयुक्त दल के साथ नक्सलियों की यह मुठभेड़ हुई।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान ही नक्सली मौके से भाग गये ।
रंजन ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान में एक इंसास राइफल, चार इंसास मैगजीन, एक इंसास एलएमजी मैगजीन, 195 कारतूस, दर्जनों मोबाईल फोन, डेटोनेटर एवं आईईडी बनाने का सामान, दवाईयां, नौ वायरलेस सेट, दो केन बम एवं नक्सलियों के दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है।
उन्होंने कहा कि अब भी तलाशी अभियान जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2022 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

