एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर
आतंकवादी ( photo credit : PTI )

श्रीनगर, 1 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी (Terrorist) मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के तुर्कवांगम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर घेराबंदी की और फिर तलाश अभियान चलाया.

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान उस वक्त मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. अधिकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों की जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में परिसीमन का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, आयोग के गठन को बताया असंवैधानिक

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी की पहचान की जा रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह किस आतंकवादी संगठन से जुड़ा था. उन्होंने बताया कि अभियान अब भी जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2022 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).