देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और बारामूला जिलों में मुठभेड़, चार आतंकवादी ढेर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और बारामूला जिलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से एक आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद गुट का था।
श्रीनगर, 21 जून जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और बारामूला जिलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से एक आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद गुट का था।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के सोपोर इलाके के तुलिबल गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक अभियान जारी था।
प्रवक्ता ने बताया कि दूसरी मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के तुज्जान इलाके में हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।
कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में एक की पहचान मजीद नजीर के तौर पर हुई है, जो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उप-निरीक्षक फारूक अहमद मीर की हत्या कर दी गई थी, जिसमें नजीर शामिल था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

