देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 30 जून जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
आधिकारियों के मुताबिक आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले के चिमेर गांव में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान वहां मौजूद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गयी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में शुरुआत में दो आतंकवादी मारे गए जबकि तीसरे आतंकवादी के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ कई घंटों तक चली, लेकिन अंत में वह भी मारा गया।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2021 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

