देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़, एक माओवादी ढेर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कांकेर, तीन फरवरी छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में रविवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक माओवादी को मार गिराया।
उन्होंने बताया कि कांकेर-नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों के उत्तर बस्तर-माड़ संभाग के सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीजारजी) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के तहत गश्त के लिए रवाना किया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, अभियान के दौरान रविवार दोपहर लगभग 12.30 बजे सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में थे, तभी माओवादियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई, जिससे दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई।
अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तो वहां से एक वर्दीधारी माओवादी का शव, एक एसएलआर राइफल और अन्य सामान बरामद किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की आशंका है।
अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में तलाश अभियान अभी भी जारी है।
इस मुठभेड़ के साथ ही छत्तीसगढ़ में इस साल अलग-अलग मुठभेड़ में अब तक 50 माओवादी मारे जा चुके हैं।
राज्य के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को एक मुठभेड़ में आठ माओवादियों को मार गिराया था।
पिछले वर्ष राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 219 माओवादियों को मार गिराया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

