एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, हिजबुल के तीन आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, हिजबुल के तीन आतंकवादी ढेर
बीएसएफ के जवान (Photo Credit : BSF/Twitter)

श्रीनगर, 6 मई : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक अनंतनाग जिले के पहलगाम क्षेत्र के श्रीचंद वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.

पुलिस अधिकारी के अनुसार सुरक्षाबल के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां पहले से मौजूद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया. पुलिस अधिकारी के अनुसार मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं. मारे गए आतंकवादी हिजबुल मुजाहिद्दीन के हैं और उनकी शिनाख्त की जा रही है. यह भी पढ़ें : मोबाइल फोन कंपनी शाओमी को मिली कर्नाटक उच्च न्यायालय से राहत

कश्मीर जोन की पुलिस ने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि अनंतनाग मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकवादी मारे जा चुके हैं और उनकी शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है. पुलिस ने कहा कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2022 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).