एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर
भारतीय सेना (Photo: PTI)

श्रीनगर, 24 दिसंबर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद, सुरक्षा बलों ने जिले के अरवानी इलाके के मुमनहाल गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. यह भी पढ़ें : डीडीए ने 18 हजार फ्लैट्स की विशेष आवास योजना को किया लांच, ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है और अभियान अभी जारी है. मारे गए आतंकवादी और उसके संगठन की अभी पहचान नहीं हो पाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2021 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).