देश की खबरें | नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नारायणपुर, दो जुलाई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में कुछ नक्सली मारे गए हैं या घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अबूझमाड़ में कोहकामेटा थानाक्षेत्र के जंगलों में उस समय हुई जब सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है तथा इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की खबर है।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है।
अधिकारियों ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने रविवार को अभियान शुरू किया था।
उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
सं संजीव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2024 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

