Jammu and Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों, सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो गई.
श्रीनगर, 11 मई : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में कोकेरनाग इलाके के वाइलू में आतंवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान चलाया.
अधिकारी ने बताया कि तभी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. यह भी पढ़ें : Bihar: बक्सर में गंगा नदी से 30 शव बरामद, जिलाधिकारी का दावा, ‘सभी शव बहकर आए’
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2021 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

