जरुरी जानकारी | ईएमएस लिमिटेड का शेयर पहले दिन के कारोबार में 34 प्रतिशत चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पानी एवं जल निकासी से जुड़ी ढांचागत कंपनी ईएमएस लिमिटेड का शेयर बृहस्पतिवार को अपने कारोबार के पहले दिन 211 रुपये के निर्गम मूल्य पर करीब 33 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ।
नयी दिल्ली, 21 सितंबर पानी एवं जल निकासी से जुड़ी ढांचागत कंपनी ईएमएस लिमिटेड का शेयर बृहस्पतिवार को अपने कारोबार के पहले दिन 211 रुपये के निर्गम मूल्य पर करीब 33 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ।
बीएसई पर कंपनी के शेयर ने 33.43 प्रतिशत के उछाल के साथ 281.55 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 37.84 प्रतिशत बढ़कर 290.85 रुपये पर पहुंच गया। अंत में कंपनी का शेयर 32.58 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 279.75 रुपये पर बंद हुआ।
एनएसई पर इसने 33.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 282.05 रुपये पर कारोबार शुरू किया। अंत में यह 32.18 प्रतिशत के उछाल के साथ 278.90 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,553.47 करोड़ रुपये रहा।
दिन में बीएसई पर कंपनी के 18.21 लाख शेयरों और एनएसई पर दो करोड़ से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ।
कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के अंतिम दिन 12 सितंबर को 75.28 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 200-211 प्रति शेयर रखा गया।
आईपीओ के तहत 146.24 करोड़ रुपये के नए शेयर के अलावा बिक्री पेशकश के तहत 82,94,118 इक्विटी शेयर शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)