जरुरी जानकारी | ईएमएस के आईपीओ को अंतिम दिन मिला 75 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पानी और जलनिकासी से जुड़ी ढांचागत कंपनी ईएमएस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के अंतिम दिन मंगलवार को 75.28 गुना अभिदान मिला है।

नयी दिल्ली, 12 सितंबर पानी और जलनिकासी से जुड़ी ढांचागत कंपनी ईएमएस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के अंतिम दिन मंगलवार को 75.28 गुना अभिदान मिला है।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत कंपनी की 1,07,87,431 शेयरों की पेशकश पर कुल 81,21,02,970 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

आंकड़ों के अनुसार, पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) खंड को 153.02 गुना अभिदान मिला। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 82.32 गुना जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) श्रेणी को 29.79 गुना अभिदान मिला है।

आईपीओ के तहत 146.24 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किये गये। इसके अलावा इसमें बिक्री पेशकश के तहत 82,94,118 इक्विटी शेयर रखे गये हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 200-211 प्रति शेयर रखा गया।

ईएमएस ने निर्गम से पहले बड़े निवेशकों से 96.37 करोड़ रुपये जुटाये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत