एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गांवों और पंचायतों के सशक्तीकरण से भारत की प्रगति को बढ़ावा मिलेगा: मुर्मू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि भारत तभी प्रगति करेगा जब उसके गांव और पंचायतें सशक्त होंगी क्योंकि देश के करीब 70 से 80 प्रतिशत लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं।

देश की खबरें | गांवों और पंचायतों के सशक्तीकरण से भारत की प्रगति को बढ़ावा मिलेगा: मुर्मू

सिलवासा, 13 नवंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि भारत तभी प्रगति करेगा जब उसके गांव और पंचायतें सशक्त होंगी क्योंकि देश के करीब 70 से 80 प्रतिशत लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के सिलवासा शहर में जांडा चौक पर एक सरकारी स्कूल तथा यात्री निवास फ्लाईओवर के नीचे विकास योजना के दूसरे चरण का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे संविधान की प्रस्तावना के अनुसार, हमारे राष्ट्र का लक्ष्य नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय प्रदान करना है। मुझे बताया गया है कि इस केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासन क्षेत्र के लोगों के उत्थान के लिए विभिन्न कदम उठा रहा है और उन प्रयासों के परिणाम अब दिखाई दे रहे हैं।’’

मुर्मू ने कहा कि ग्राम पंचायतों की भागीदारी बेहतर शासन सुनिश्चित करने में मदद करती है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ भारत गांवों का देश है क्योंकि यहां करीब 70 से 80 प्रतिशत लोग गांवों में रहते हैं। इसलिए अगर गांव और पंचायतें मजबूत होंगी तो हमारा देश प्रगति करेगा और मजबूत बनेगा।’’

उन्होंने कहा कि वह कार्यक्रम के बाद ‘पंचायत घर’ का दौरा करेंगी।

मुर्मू मंगलवार से केंद्र शासित प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2024 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).