जरुरी जानकारी | महामारी के दौरान काम को लेकर अधिक दबाव से जूझ रहे हैं भारत में कर्मचारी: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में कर्मचारियों को काम और निजी जीवन के बीच अलगाव की कमी के साथ-साथ कोविड-19 के चलते सुस्ती को लेकर काम से संबंधित अधिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर भारत में कर्मचारियों को काम और निजी जीवन के बीच अलगाव की कमी के साथ-साथ कोविड-19 के चलते सुस्ती को लेकर काम से संबंधित अधिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

माइक्रोसॉफ्ट के नवीनतम वर्क ट्रेंड इंडेक्स के अनुसार, भारत में 29 प्रतिशत कर्मचारी काम के अधिक दबाव का सामना कर रहे हैं। यह एशिया में दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out At Petrol Pump in Bhubaneswar: भुवनेश्वर में राजभवन के पास पेट्रोल पंप में लगी आग, 3 लोग घायल.

माइक्रोसॉफ्ट ने इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिये एक सर्वेक्षण किया, जिसमें छह हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। ये लोग आठ देशों के थे।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सर्वाधिक 41 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों ने माना कि काम और निजी जीवन में फर्क नहीं रह जाने के कारण वे अधिक दबाव से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी को दूसरा झटका, उषा विद्यार्थी एलजेपी में शामिल.

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के कंट्री हेड (आधुनिक कार्य) समिक रॉय ने कहा, ‘‘पिछले छह महीनों में हमने देखा है कि कैसे कोविड-19 ने हर जगह रिमोट युग का निर्माण किया है। इसने एक भौतिक स्थान के बजाय एक आभासी दुनिया में रहने वाले व्यक्ति तक एक नये कार्यस्थल के विकास को प्रेरित किया है।’’

रॉय ने कहा, जैसे-जैसे व्यवसाय काम करने के नये तरीके को अपना रहे हैं, यह जान लेना महत्वपूर्ण है कि कर्मचारियों के ऊपर नयी कार्य परिस्थितियों को विभिन्न आयामों के किस प्रकार के प्रभाव पड़ रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 29 प्रतिशत कर्मचारियों ने माना कि नये माहौल में उन्हें अधिक काम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अब पहले की तुलना में एक घंटे अधिक काम करना पड़ रहा है। हालांकि जर्मनी के कर्मचारियों ने माना कि नयी परिस्थितियों में पहले की तुलना में बेहद कम बदलाव आये हैं।

अध्ययन के आंकड़ों के अनुसार, विश्व स्तर पर कर्मचारी पहले की तुलना में अधिक बैठकों में भाग ले रहे हैं, अधिक ऑर्डर पर काम कर रहे हैं, अधिक एड हॉक कॉल ले रहे हैं और अधिक चैट में हिस्सा ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\