देश की खबरें | प्रख्यात रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक का ‘एक्स’ खाता हैक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रख्यात रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले छह दिन से उनका आधिकारिक ‘एक्स’ खाता हैक है।
भुवनेश्वर, तीन जुलाई प्रख्यात रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले छह दिन से उनका आधिकारिक ‘एक्स’ खाता हैक है।
पटनायक ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने ओडिशा पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ में औपचारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई है और ‘एक्स’ की टीम को भी इसकी सूचना दी है। इन प्रयासों के बावजूद खाता अब भी हैक है।’’
उन्होंने कहा कि यह दूसरी बार है जब उनका ‘एक्स’ खाता हैक हुआ है।
रेत कलाकार ने कहा, ‘‘दुनियाभर में मेरे बहुत सारे फॉलोअर्स हैं और मैं खाते के दुरुपयोग को लेकर बेहद चिंतित हूं।’’
उन्होंने ‘एक्स’ की सुरक्षा एवं सहयोग टीम से मामले की तुरंत जांच करने और जल्द से जल्द खाता को बहाल करने में मदद का आग्रह किया।
पटनायक ने अपने फॉलोअर्स और आम लोगों से भी अपील की कि वे खाते से किसी भी संदेश या गतिविधि पर प्रतिक्रिया न दें या उस पर भरोसा न करें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

