देश की खबरें | जाने माने भौतिकशास्त्री विकास सिन्हा का 78 साल की उम्र में निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साहा नाभिकीय भौतिकी संस्थान एवं परिवर्तित ऊर्जा साइक्लोट्रोन केंद्र के पूर्व निदेशक वैज्ञानिक विकास सिन्हा का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

कोलकाता, 11 अगस्त साहा नाभिकीय भौतिकी संस्थान एवं परिवर्तित ऊर्जा साइक्लोट्रोन केंद्र के पूर्व निदेशक वैज्ञानिक विकास सिन्हा का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

वर्ष 2001 में ‘पद्म श्री’ और 2010 में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित सिन्हा उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक प्रतिभाशाली परमाणु भौतिक विज्ञानी और पश्चिम बंगाल का प्रतिभाशाली पुत्र बताया।

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘जाने माने वैज्ञानिक विकास सिन्हा के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ।’’

सिन्हा परिवर्तित ऊर्जा साइक्लोट्रोन केंद्र और साहा नाभिकीय भौतिकी संस्थान के निदेशक और भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के फेलो थे।

बनर्जी ने कहा कि उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार ने 2022 में राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार ‘बंगबिभूषण’ और उसी वर्ष ‘रवींद्र स्मृति पुरस्कार’ से सम्मानित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\